1.राजीव लोचन मंदिर का निर्माता विलासतुंग इस राज्य के निम्नलिखित में से किस प्राचीन राजवंश से संबंधित है?
अ) नल वंश ब) पांडु वंश
स)शरभपुरीय द) सोम वंश
उत्तर- नल वंश.
2. प्रयाग प्रशस्ति में निम्नलिखित में से किस गुप्त सम्राट की उपलब्धियों को उत्कीर्णित किया गया है?
अ) चंद्रगुप्त ब) समुद्रगुप्त
स) चंद्रगुप्त द्वितीय द) स्कंध गुप्त
उत्तर - समुद्रगुप्त.
3.शरभपुरीय ताम्रपत्रों पर क्या नहीं होता था ?
अ)ताम्र पत्र जारी करने की तिथि वर्ष
ब) ताम्र पत्र जारी करने का स्थान
स) ताम्रपत्र के लेखक व उत्कीर्णक का नाम
द) ताम्रपत्र पर चित्र
उत्तर - ताम्रपत्र पर चित्र.
4. किस वंश के शासक त्रिकलिंगाधिपति विरुद धारण करते थे ?
अ) सोमवंश ब) शरभपुरीय
स) राजर्षितुल्यकुल द)कोई नहीं
उत्तर - सोमवंश.
5. छत्तीसगढ़ के इतिहास का स्वर्ण काल किस शासक के काल को कहा जाता है ?
अ) महाशिव गुप्त काल ब)चंद्रगुप्त काल
स) बाण वंश काल द) नंद देव काल
उत्तर - महाशिव गुप्त काल.
6.महाशिव गुप्त के काल में कौन यात्री छत्तीसगढ़ आया?
अ) इटली यात्री सिकंदर ब) चीनी यात्री ह्वेनसांग
स) यूरोपीय यात्री कॉलब्रुक द)निकोलो कोंटी
उत्तर - चीनी यात्री ह्वेनसांग .
7.छत्तीसगढ़ में प्राचीन काल में शासन करने वाले शरभपुरीय राजवंश का राजधर्म निम्नलिखित में से क्या था?
अ) शैव धर्म ब) वैष्णव धर्म
स) साक्त धर्म द) बौद्ध धर्म
उत्तर - वैष्णव धर्म .
8.छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के निम्नांकित किस शहर की व्हेनसॉन्ग ने 7 वीं शताब्दी में यात्रा की ?
अ) सिरपुर ब) कबीरधाम
स) अंबिकापुर द) रायगढ़
उत्तर - सिरपुर .
9.छत्तीसगढ़ कहे जाने वाले प्रदेश का प्राचीन नाम है?
अ) कलिंग ब) केरलम
स) उज्जैनी द)दक्षिण कौशल
उत्तर - दक्षिण कौशल.
10.इस राज्य के पांडु वंश के निम्नलिखित में से किस शासक ने कोसलाधिपति की उपाधि धारण की थी?
अ) तीवरदेव ब)नन्नराज
स) हर्ष गुप्त द) महाशिव गुप्त
उत्तर - तीवर देव.
Tysm sir
ReplyDelete