इसे भी पढ़ें:पंचायती राज संबंधी अनुच्छेद
1.सफलतापूर्वक कार्य हेतु पंचायती राज को पुरे सहयोग की जरुरत पड़ती है -
अ) स्थानीय जनता की ब) केन्द्रीय सरकार की
स) नौकरशाही की द) राजनेताओं की
उत्तर - स्थानीय जनता की .
2.भारत में पंचायती राज प्रतिनिधित्व करता है -
अ) शक्तियों की विकेन्द्रीयकरण
ब) लोगों की हिस्सेदारी
स) सामुदायिक विकास
द) ये सभी
उत्तर - ये सभी.
3.CDP एवं NES के पुनर्गठन के लिए 1957 में NDC द्वारा स्थापित समिति का नाम बताएं जिसने ग्रामीण स्थानीय सरकार की त्रि स्तरीय प्रणाली का सुझाव दिया था ?
अ) बलवंत राय मेहता समिति ब) अशोक मेहता समिति
स) प्रजातांत्रिक विकेंद्रीकरण पर महाराष्ट्र समिति
द) ग्राम नगर सम्बन्ध समिति
उत्तर - बलवंत राय मेहता समिति.
4.भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राजव्यवस्था को सिफारिश की थी -
अ) अशोक मेहता समिति ने
ब) बलवंत राय मेहता समिति ने
स) जी.वी.के.राव समिति ने
द) एल.एम.सिंघवी समिति ने
उत्तर - बलवंत राय मेहता समिति ने.
5.जिस समिति ने लोकतान्त्रिक विकेन्द्रीयकरण और पंचायत राज्य की सिफारिश की उसका सभापति कौन था ?
अ) के.एम. पन्निकर ब) एच.एन. कुंजरू
स) महात्मा गांधी द) बलवंत राय मेहता
उत्तर - बलवंत राय मेहता.
इसे भी पढ़ें :ग्रामीण विकास से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (2)
6.भारत में पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम राजस्थान और ......में प्रारम्भ की गई थी ?
अ) हरियाणा ब) गुजरात
स) उतर प्रदेश द) आँध्रप्रदेश
उत्तर - आँध्रप्रदेश.
7.निम्नलिखित राज्यों में से किसमें बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिशों के अनुसार पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम स्थापित की गई ?
अ) उत्तर प्रदेश ब) आँध्रप्रदेश
स) राजस्थान द) तेलंगाना
उत्तर - राजस्थान.
8.भारत में पंचायती राज की अनुशंसा के लिए बनी समिति के अध्यक्ष थे -
अ) बलवंत राय मेहता ब) बी.आर.अम्बेडकर
स) जस्टिस कृष्ण अय्यर द) जगजीवन राम
उत्तर- बलवंत राय मेहता.
9.भारत के 'पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार (शिल्पी) किसे कहा जाता है ?
उत्तर- बी. आर. मेहता.
10.प्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उदघाटन पं. जवाहर लाल नेहरु द्वारा 2 अक्टूबर 1959 को किया गया था -
अ) साबरमती में ब) वर्धा में
स) नागौर में द) सीकर में
उत्तर - नागौर में
इसे भी पढ़ें:पंचायती राज सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी (4) (PANCHAYATI RAJ)
11.भारत में पंचायती राज प्रणाली का शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ था ?
अ) 5 जुलाई ,1957, फैजाबाद (उप्र.)
ब) 2 अक्टूबर ,1959,नागौर (राजस्थान)
स) 14 नवम्बर 1959,अहमदाबाद (गुजरात)
द) 3 दिसम्बर 1960,भोपाल (मप्र)
उत्तर - 2 अक्टूबर ,1959, नागौर (राजस्थान).
12. अशोक मेहता समिति ने निम्नलिखित की सिफारिश की -
अ) पंचायती राज की त्रि - स्तरीय सरकार
ब) पंचायती राज की द्वि - स्तरीय सरकार
स) पंचायती राज की एकल-स्तरीय सरकार
द) पंचायती राज की बहु - स्तरीय सरकार
उत्तर - पंचायती राज की द्वि -स्तरीय सरकार
13.संविधान के 73 वें संशोधन द्वारा पंचायतों को निर्दिष्ट किए जाने वाले कार्य निम्नलिखित में वर्णित है -
अ) ग्यारहवीं सूची में ब) दसवीं सूची में
स) तेरहवीं सूची में द) बारहवीं सूची में
उत्तर- ग्यारहवी सूची में .
14.भारतीय संविधान की ग्यारहवी अनुसूची में पंचायतों के लिए कुल कितने निर्धारित किए गये है/
अ) 27 ब) 28
स) 29 द) 30
उत्तर - 29.
15.पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
अ) कृषि उत्पादन को बढ़ाना ब) रोजगार बढ़ाना
स) लोंगों की राजनितिक जागरूकता को बढ़ाना
द) लोंगों को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी के योग्य बनाना
उत्तर - लोंगों को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी के योग्य बनाना
Comments
Post a comment